फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी से नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद की अध्यक्ष पद प्रत्याशी दमयंती सिंह के समर्थन में सपा नेताओ ने गली गली व मोहल्लों मे जनसम्पर्क कर प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया गया. सपा के दिग्गज नेता भी समाजवादी साइकिल मे धक्का लगाने का काम भी भरपूर कर रहे है।
रविवार की सुबह सपा प्रत्याशी दमयंती सहित ने महानगर अध्यक्ष विजय यादव व पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव,जिला अध्यक्ष नदीम फारुकी , जिला प्रवक्ता पुष्पेंद्र यादव, विवेक यादव आदि नेताओ के साथ लोहिया प्रतिमा पर पहुँचकर माल्यार्पण किया, पार्टी नेता व समर्थको ने जोशीले अंदाज मे नारेबाजी की । यही से टोली बनाकर पार्टी नेता व प्रत्याशी समर्थक जनसम्पर्क के लिये निकले । जगह जगह पर प्रत्याशी दमयंती सिंह का फूल मालाओं से जोर-शोर से स्वागत भी किया गया ।
पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, सपा नेता महेन्द्र कटियार, दिलदार हुसैन, रामानंद प्रजापति,सरदार तोषित सिंह, विवेक यादव , शिवेंद्र यादव उर्फ शिबू , जितेंद्र यादव ( सिरोली वाले), रजत क्रांतिकारी, शशांक सक्सेना, बंटी यादव, आदि ने भारी कार्यकर्ताओ के साथ दस्तक देकर सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे|
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…