बलिया ।। पूरे देश में बदलते मौसम का असर शुक्रवार की सुबह भृगु क्षेत्र पर भी रहा। दिन की शुरुआत लोगों की कोहरे के बीच शुरू हुई। इसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मौसम बदलता गया। सूर्य की किरणें निकलीं जरूर पर स्मॉग के कारण दिन भर माहौल धुंधला रहा। वायुमंडल में घुलते प्रदूषण से आम से लेकर खास तक परेशान रहे। इसमें सबसे अधिक दिक्कत मरीजों को हुई। खासकर सांस के मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं ठंड में भी इजाफा हुआ। पर्यावरणविदो की माने तो जाड़े के दिनों में धुंध का बनना एक सामान्य मौसमी प्रक्रिया है, किन्तु इस समय जो जानलेवा धुंध का आवरण छा रहा है, उसमें विषैली गैसे घुलकर मिली हुई है। ये गैस खासतौर से दीपावली पर छोड़े गए पटाखों, मोटर वाहनों, उद्योगों की चिमनियों से निकली विषैली गैसों, जनरेटरों से निकले धुंओं, जलाए जाने वाली प्रणाली (फसल की डंठल) आदि से निकले कार्बन – डाई – आक्साइड, कार्बन मोनो आक्साइड, नाइट्रोजन आक्साइड एवं मीथेन आदि जहरीली गैसों की देन हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…