सुदेश कुमार
बहराइच। जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने स्वच्छ शौचालय निर्माण की जमीनी जायजा लेने के उद्देश्य से ब्रहस्पतिवार को देर शाम विकास भवन सभागार में आयोजित जनपद स्वच्छता समिति की बैठक में विकास खण्डवार स्वच्छ शौचालय निर्माण की गहन समीक्षा करते हुए खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि सत्यापन के दौरान पाया जाय कि शौचालय की धनराशि प्राप्त करने के बावजूद लाभार्थियों द्वारा शौचालय नहीं बनवाया गया है तो ऐसे सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाय।
जिलाधिकारी ने खण्ड प्रेरकों को निर्देश दिया कि ग्राम स्तरीय कर्मचारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, शिक्षक, रोजगार सेवक, सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम, आशा, कोटेदार, ग्राम के सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी व अन्य सरकारी कर्मचारी द्वारा शौचालय का निर्माण कराया गया है अथवा नहीं, का सत्यापन कर सूची तैयार करें ताकि ऐसे लोगों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाय सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि स्वच्छ शौचालय के लाभार्थियों की सूची का पुनः गहन परीक्षण कर फर्जी एमआईएस को डिलिट करने की कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने स्तर से ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित कर दें कि स्वच्छ शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लायें निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर सम्बन्ध्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…