लखीमपुर खीरी// नेपाल की सीमा से लगा हुआ उत्तर प्रदेश का दुधवा टाइगर रिज़र्व पर्यटकों के लिए खोल दिया गया जिसमें फील्ड डायरेक्टर के हाथों पूजा अर्चना कर बाल ग्रह कानपुर से आयी काजल के द्वारा फीता काटकर उद्यान का शुभारंभ किया गया ।
बता दे की बारिश की वजह से दुधवा पार्क 15 जून से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। 15 नवम्बर से नये रंग रोगन के साथ दुधवा में पर्यटकों की आवाजाही शूरु हो गई है देश विदेश के जीवजन्तु प्रेमियों ने दुधवा के अद्भुत नज़ारो के लिए एडवांस में थारु हटो की बुकिंग करा रखी है। प्रदेश के दुधवा टाइगर रिज़र्व में दुर्लभ जीवजन्तु टाइगर लेपर्ड हाथी भालू गैंडे ,दुर्लभ चिड़ियों की चहचहाहट पर्यटकों का मन मोह लेती है पार्क मे थारु हटो व् सठियाना सलूकापुर बनकटी दुधवा में गेस्ट हॉउस की बुकिंगः प्रारम्भ हो गई है रंग रोगन कर पर्यटकों के आगमन के लिए दुधवा तैयार है।वही दुधवा पहुंची मीना ने बताया कि वह प्रतिवर्ष यहाँ आती हैं दुधवा बहुत ही अच्छा जंगल है कोलकाता से आये सुरेन्द्र का कहना है कि दुधवा बहुत ही अच्छा है टाइगर के लिए फेमस है बहरहाल ओपनिंग में बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानियों को देखकर दुधवा प्रशासन की बाछें खिल उठी हैं और साथ ही ओपनिंग के समय बाहर से आ ये सैलानियों को बिना किसी भी चार्ज के उद्यान के अंदर घुमाया भी गया परंतु किसी भी वन्यजीव के दर्शन ने होने पर वो मायूस होकर लौट आ ये ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…