नई दिल्ली. गुजरात के पाटीदार आन्दोलन के मुखिया रहे और अचानक बहुत कम उम्र में सुर्खियों में आये हार्दिक पटेल के जीवन पर बनी फिल्म “हमें हक़ चाहिये” को आज रिलीज़ किया गया है. ज्ञातव्य हो कि यह फिल्म हार्दिक के जीवन और पाटीदार आंदोलन पर आधारित है। पिछले दो सालों से हार्दिक पटेल पाटीदार समुह को आरक्षण दिलाने के लिए आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं। फिल्म के जरिये भी पाटीदार की आवाज को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। इससे पहले भी हार्दिक पर पावर ऑफ पाटीदार नाम की एक फिल्म बनाई गई थी, लेकिन फिल्म को सेंसर बार्ड से आजतक हरी झंडी नहीं मिल पाई है। पाटीदार आंदोलन पर तीन फिल्मों की घोषणा की गई है। इनमें ‘पावर ऑफ पाटीदार’ और ‘सलागतो सवाल अनामत’ गुजराती में और ‘हमें हक चाहिए, हक से’ हिंदी में है। इसे राकेश जग्गी द्वारा निर्देशित किया गया है, जिन्होंने ‘कहानी घर घर की’ और ‘सास भी कभी बहू थी’ जैसे हिट सीरियल दिए हैं। वहीं स्टार कास्ट में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से अंकित भारद्वाज, कुलभूषण खरबंदा और सुदेश बेरी जैसे अभिनेता शामिल हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…