जावेद अंसारी.
पाटीदार आरक्षण के मुद्दे पर पाटीदार गुजरात के राजनीती के क्षितिज पर उभरे पाटीदार नेता ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में धोखाधड़ी करेगी. हार्दिक पटेल ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव आयोग के पहले चरण के परीक्षण में 3,500 से ज्यादा वीवीपीएटी मशीनें असफल रही हैं जिससे यह शंका और बलवती होती है कि सत्ताधारी भाजपा आगामी गुजरात चुनावों में ‘धोखाधड़ी’ करेगी.
हार्दिक पटेल ने एक ट्वीट में कहा, ‘चुनाव आयोग के पहले चरण के परीक्षण में 3,550 वीवीपीएटी मशीनें असफल रही है और मैं भरोसे के साथ कह सकता हूं कि भाजपा गुजरात चुनावों में ‘धोखाधड़ी’ करेगी.’ ज्ञातव्य हो कि चुनाव आयोग ने 29 सितंबर को कहा था कि वह गुजरात के सभी 50,128 मतदान केंद्र पर वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) के साथ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का इस्तेमाल करेगा. गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर 9 और 14 दिसंबर को मतदान होगा. चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को जारी किए जाएंगे. भाजपा गुजरात में पाटीदार समुदाय के गुस्से का सामना कर रही है और हार्दिक पटेल पाटीदार समाज के एक बड़े नेता के तौर पर उभर कर सामने आये है. जिस प्रकार से पाटीदार समाज का रुझान कांग्रेस के तरफ हो रहा है उससे भाजपा के पेशानी पर बल पड़ता नज़र आ रहा है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…