संजय राय
चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत सहित ग्रामीण इलाको मे मौसम के बदलते ही गांवो व कस्बे मे संक्रामक रोगो का प्रकोप जोरो चल रहा है ।जिससे स्थानीय व इलाकाई अस्पतालो मे मरीजो की तादात मे काफ़ी हद तक इजाफा हुआ है । इस मौसम मे बीमारी का मुख्य कारण सर्द हवा व गर्मी से मच्छरो के काटने से होता है ।जैसे मलेरिया, जुकाम , टाइफाइड , खांसी जैसे रोगो का प्रकोप ज्यादा होता है । इन बीमारियो से बचने के लिए चिकित्सको ने बताया कि मलेरिया जैसे रोग की पहचान सिर व शरीर मे दर्द, कपकपी जैसे ठंड तथा टाइफाइड के भी कुछ ऐसी ही लक्षण जिसमे तेज बुखार , उल्टी व शरीर मे अकडन जैसा होता है इस परिस्थिति मे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल मे जाकर जाँच अवश्य करा’ए तथा दवा का सेवन करे’ ।साथ ही ऐसे रोगो से बचने के लिए पानी उबालकर उसे ठण्डा कर पिए ।सोते समय मच्छरदानी लगाकर अवश्य सोए । तथा घर द्वार और आसपास के साथ ही कपड़े साफ सुथरा रखें ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…