संजय राय
चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कारो गांव मे आधा दर्जन लोगो को मंगलवार को पागल कुत्ते ने काट लिया । कुत्ते ने लगभग अधिकतर गांवो मे काटा है । मंगलवार की सुबह विद्यालय जा रहे आधा दर्जन बच्चे मुन्नी ( 6) ,नेहा ( 5) , मोना ( 8) , शनि(7) , आशु( 10) को काट कर घायल कर दिया । आनन-फानन मे आसपास के लोगो ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाए । जहा’ पर चिकित्सको ने एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने की बात बतायी । वार्ता के दौरान चिकित्सक ने बताया कि एक सप्ताह से इंजेक्शन खत्म हो गया है । आने पर लगाया जाएगा । पीड़ितो ने मजबूरी मे निजी अस्पताल मे भर्ती कराया । ग्रामीणो ने आरोप लगाते हुए कहा कि कालाबाजारी के वजह से उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा या इंजेक्शन उपलब्ध नही रहता है । मरीजो को हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है । जिसका खामियाजा आम लोगो को भुगतना पड़ता है । ग्रामीणो मे काफी आक्रोश व्याप्त है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…