संजय राय.
बलिया। जिले के बुद्धिजीवियों, विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में आगामी 9 व 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन अपने आप में इस बात के लिए ऐतिहासिक होगा कि जिले में जब से विश्वविद्यालय स्थापित हुआ है, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह पहला बौद्धिक आयोजन होगा।
मंगलवार को टीडी कालेज में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी देते हुए जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष व लॉ डिपार्टमेंट के डीन डा. राजीव कुमार ने बताया कि सेमिनार का विषय ‘विकास का मानवीय संदर्भ और दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन’ रखा गया है। क्योंकि आज के तकनीकी युग में मशीन के अनुसार मनुष्यों से काम कराया जा रहा है। पहले कहा जाता था कि आवश्यकता आविष्कार की जननी है। पर अब आविष्कार के अनुसार मनुष्य की भूमिका तय हो रही है। परिणामस्वरूप मनुष्य एक संवेदनशील प्राणी के स्थान पर कृतिम मानव बनता जा रहा है। इसलिए भारत को अपना विकास अपनी परिस्थितियों के अनुसार करना चाहिए। पश्चिमी मॉडल जे आधार पर नहीं। दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन भी इसी के अनुरूप है। इसलिए सेमिनार में यह विचार चर्चा के लिए लाया जाएगा। सेमिनार में कनाडा व नेपाल समेत कई देशों के विभिन्न विषयों के विद्वान आएंगे। उन्होंने बताया कि टीडी कालेज के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस अंतर अनुशासनात्मक सेमिनार में विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा विज्ञान, कला, वाणिज्य, कृषि व शिक्षा संकाय से सम्बंधित शोध पत्र प्रस्तुत किया जा सकता है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त जर्नल्स और संपादित पुस्तकों में सेमिनार में प्रस्तुत शोध पत्र छपेंगे। बताया कि जल्द ही एक बैठक कर आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…