मऊ। घोसी संसदीय क्षेत्र के बदजुबान सांसद हरिनारायण राजभर और उनके सहयोगियों द्वारा पत्रकार का कैमरा छीनने और हाथापाई व गाली गलौज करने का मुकदमा न दर्ज होने पर पूरे जिले के पत्रकार बुधवार को शहर कोतवाली में जमीन पर बैठ गये। पत्रकारों की मांग है कि सांसद और उनके सहयोगियों के खिलाफ जबतक मुकदमा दर्ज नहीं होगा वह शांति से बैठेंगे।
बता दें कि 27 सितम्बर को दिन में साढ़े 12 बजे सांसद ने एक प्रेस वार्ता बुलाई थी। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने सांसद से जिले में हो रहे अवैध खनन के संबंध में प्रश्न पूछा तो जवाब में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को गंदी गाली दी। यह बात कैमरे में वीडियों सहित आडियों रिकार्ड हो गई। बात रिकार्ड होने की भनक लगते ही सांसद ने धमकी देते हुए कहा कि यह खबर चलाया तो ठीक नहीं होगा। सांसद ने वहां मौजूद रामकृष्ण भारद्वाज व अन्य लोगों से ललकारते हुए कहा कि इस पत्रकार का कैमरा छीन लो। यह सुनते ही रामकृष्ण भारद्वाज अन्य ने पत्रकार का कैमरा छीन लिया और सांसद को दे दिया। सभी ने अभद्रता करते हुए मौके पर मौजूद पत्रकारों से हाथापाई की और बाहर निकाल दिया। जिसकी तहरीर 31 सितंबर को शहर कोतवाली में पत्रकारों ने दी थी। लेकिन 24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। सुबह जब पत्रकार मुकदमे की कॉपी लेने पहुंचे तो पता चला कि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पत्रकार शांतिपूर्ण ढंग से शहर कोतवाली में सांसद के खिलाफ कोतवाली में बैठे रहे। देर शाम समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, सपा के पूर्व प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी और पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने इस लड़ाई में पत्रकारों के पक्ष में हर लड़ाई में साथ देने का वादा किया है। इस दौरान लगभग 100 की संख्या मे पत्रकार मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…