Categories: UP

एन.एच. 24 बना खुनी हाईवे

सुरेश दिवाकर  

रामपुर से होकर गुज़र रहे  एन एच २४ हाईवे पर ट्रेक्टर व् बस में आमने सामने की भिड़ंत  ।बाइक सवार १ युवक कीचपेट में आने से  मौत ३ गंभीर रूप से घायल। जिला अस्पताल में भर्ती। रामपुर के  थाना शहजादनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर दुर्ग नगला ग्राम के पास रोडवेज़ बस ने ट्रेक्टर ट्राली और बाइक सवार को मारी ज़बरर्दस्त टक्कर जिसमे बाइक चालक सुनील की  मृत्यु हो गयी।वहीँ ट्रेक्टर चालक रोडवेज  बस चालक सहित बाइक सवार अन्य को गंभीर चोटें आयीं हैं।

बताया जा रहा है की रोडवेज बस और बाइक एक ही दिशा से जा रहे थे सामने से आ रही गलत साइड ट्रेक्टर ट्राली को देख बाइक और बस ड्राइवर ने संतुलन खो दिया जिसके चलते बस ने पहले बाइक सवार को रौंदा उसके बाद सामने से आ रहे ट्रेक्टर ट्राली में जा घुसी। इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी वहीँ टैक्टर,बस चालक समेत बाइक सवार अन्य युवक के भी गंभीर चोटें आयी हैं। हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुँच गयी उसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया गया।

pnn24.in

Recent Posts