जावेद अंसारी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज इलाहाबाद, गाजियाबाद, कानपुर तथा सहारनपुर के नगर निगमों के महापौर पद के अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिए है। इलाहाबाद नगर निगम में विनोद चंद दुबे, समाजवादी पार्टी से महापौर पद के प्रत्याशी होंगे।कानपुर नगर निगम के महापौर पद पर श्रीमती माया गुप्ता, जो महापौर रहे रतनलाल गुप्ता की पत्नी हैं, समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी होंगी। गाजियाबाद नगर निगम में महापौर पद पर श्रीमती राखी गर्ग और सहारनपुर में साजिद चौधरी महापौर पद के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
सपा ने 75 जनपदों के प्रत्याशी भी किये घोषित
इसके अतिरिक्त अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के सभी 75 जनपदों की नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों के प्रत्याशी भी तय कर दिए है। इसकी सूचना सभी जिलाध्यक्षों को भेज दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि समाजवादी पार्टी स्थानीय निकाय के चुनावों को पूरी गंभीरता से ले रही हैं। पार्टी को विश्वास है कि ये चुनाव आगामी लोकसभा चुनावों के दिशा संकेत हो सकते हैं। समाजवादी पार्टी के बढ़ते जनाधार और जनता में भाजपा के प्रति बढ़ते आक्रोश के चलते यह तय है कि अब स्थानीय निकायों में बहुमत समाजवादी पार्टी का ही होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…