अंजनी राय.
बलिया ।। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को शुरू कर दिया गया । प्रथम दिन नगर पालिका परिषद बलिया में अध्यक्ष पद के लिए कुल 18 नामांकन फार्मों की बिक्री हुई जबकि सदस्य पद के लिए एक भी फार्म नहीं बिका। इस तरह दो नगर पालिका रसड़ा व बलिया समेत कुछ आठ नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 92 व सदस्य पद के लिए कुल 340 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं बांसडीह नगर पंचायत में सदस्य पद के लिए एक उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया।
बांसडीह तहसील क्षेत्र के चार नगर पंचायतो रेवती, सहतवार, बांसडीह और मनियर नगर पंचायतो में अध्यक्ष के लिए 54 व सदस्य के लिए 182 फार्म बिके। जिसमें नगरपंचायत बांसडीह में अध्यक्ष पद हेतु 11, वार्ड सदस्य हेतु 51, रेवती के अध्यक्ष पद हेतु 10 वार्ड सदस्य हेतु 36, सहतवार अध्यक्ष पद हेतु 12 वार्ड सदस्य हेतु 48, मनियर में अध्यक्ष पद हेतु 21 वार्ड सदस्य हेतु 47 नामांकन फार्म की बिक्री हुई।
बैरिया नगर पंचायत चुनाव के नामांकन के प्रथम दिन सभासद पद के कुल 63 नामांकन पत्र बिके जबकि अध्यक्ष पद के दो नामांकन पत्र पूनम सिंह व पूजा सिंह के नाम से बिका। सिकंदरपुर नगर पंचायत मे पर्चा दाखिला के प्रथम दिन सभासद पद के लिए 25 फार्म बिके जबकि अध्यक्ष पद के लिए 6 फार्मों की बिक्री हई। उक्त जानकारी उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव ने दी।
रसड़ा नगर पंचायत मे निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन नगर पालिका परिषद रसड़ा मे अध्यक्ष पद के लिए मात्र दो लोगों ने दो पर्चे खरीदे। पर्चा लेने वालों में शमसुल निशां पत्नी सब्बीर तथा सुनीता देवी पत्नी राजेश कुमार शामिल है। नगर पालिका क्षेत्र के कुल 25 वार्डो से 65 पर्चे खरीदे गए।
बिल्थरारोड नगर पंचायत मे निकाय चुनाव के लिए हो रहे नामांकन के प्रथम दिन माहौल पूरी तरह से शांत रहा। चुनाव के लिए नियुक्त आरओ के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए फार्म लेने कोई नहीं पहुंचा जबकि सभासद पद के लिए कुल 30 फार्म बिके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…