बरेली। बरेली के कन्या महाविद्यालय,आर्य समाज,भूड़ बरेली की राष्ट्रीय सेवा योजना(एन.एस.एस.) की प्रथम व द्वितीय इकाई के द्वारा ‘मिशन इंद्रधनुष’ नामक रैली के माध्यम से टीकाकरण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ कुहूदत्त गुप्त ने हरी झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया। इस रैली के अंतर्गत एन.एस.एस. स्वयंसेविका छात्राओं द्वारा आम लोगों से खसरा, पोलियो,टिटनेस जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण की अपील करते हुए उन्हें इन बीमारियों से बचाव हेतु जागरुक किया गया।इसके साथ ही स्वयंसेविका छात्राओं द्वारा पोस्टर व स्लोगन आदि के माध्यम से लोगों को अनेकों जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के उपाय भी बताए गए। यह रैली आर्य समाज भूड़,प्रेम नगर,मैकनियर रोड, कोहाड़ापीर, धर्मकांटा, जवाहर नगर,रामजानकी मंदिर स्थित मलिन बस्ती आदि में जागरुकता अभियान चलाती हुई महाविद्यालय लौटी। इस ‘मिशन इंद्रधनुष रैली’ का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनीता भारद्वाज एवं डॉ श्यामली सोना के नेतृत्व में किया गया। इस रैली में महाविद्यालय की शिक्षिकाओं एवं कर्मचारी गणों का पूर्ण सहयोग रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…