बाजपुर। फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित फिल्म ‘पद्मावती’ को प्रतिबंधित कर प्रदर्शन पर रोक लगाये जाने की माँग को लेकर क्षेत्रीय युवाओं ने युवा सामाजिक कार्यकर्ता बिट्टू चैहान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के पेशकार पवन कुमार को सौंपा। इस दौरान युवा सामाजिक कार्यकर्ता बिट्टू चैहान ने कहा कि फिल्म ‘पद्मावती’ में रानी पद्मनी के आपत्तिजनक दृश्य दिखाये जाने से समस्त हिन्दू समाज में भारी आक्रोश है। उन्होंने राजस्थान की क्षत्रिय समाज की राजपूत क्षत्राणी का चारित्रिक हनन कर प्रदर्शित की जा रही इस फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की माँग की है। ज्ञापन देने वालों में भाजयुमो नेता बिट्टू चैहान, राकेश कुमार, मुकेश शर्मा, रिंकू शर्मा, अमित शर्मा, संजय रूहेला, विकास, पवन कुमार, रितेश कुमार, कमल यादव, अरविन्द यादव, रिंकू मिश्रा, गौतम सिंह, दिनेश शर्मा, संजय रूहेला, कमल चैहान, पवन शर्मा, राजू शर्मा, गजेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…