जावेद अंसारी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक फिल्मी ग़ज़ल के शब्दों के जरिए से राजधानी और एनसीआर में फैले वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर के कारण आम आदमी को हो रही परेशानियों को बयां करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘क्या बताएंगे साहेब, सब जानकर अंजान क्यों हैं?’
एक ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा, ‘सीने में जलन, आंखों में तूफ़ान सा क्यों है. इस शहर में हर शख़्स परेशान सा क्यों है. क्या बताएंगे साहेब, सब जानकर अंजान क्यों है?’
राहुल गांधी ने ये शब्द दरअसल ‘गमन’ फिल्म के लिए लिखी गयी शहरयार की ग़ज़ल से लिये हैं. दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों वायु प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि वह सभी वर्गों के लिए एक भारी परेशानी का कारण बना हुआ है. वैसे यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधने के लिए शेरो-शायरी का सहारा ले रहे हैं.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…