Categories: Crime

10 वर्षीय बच्ची का बलात्कार करने वाला दिव्यांग शिक्षक गिरफ्तार

गोल्डी शर्मा.

दिल्ली के दक्षिणपूर्वी इलाके दक्षिणपुरी में एक विकलांग शिक्षक को 10 वर्षीय बच्ची से कथित रूप से बलात्कार करने के लिए गिरफ्तार किया गया. यह जानकारी आज पुलिस ने दी. उन्होंने बताया कि पीड़िता से कथित तौर पर बलात्कार पड़ोस में रहने वाले 30 वर्षीय एक युवक ने सितंबर में किया था.

बच्ची को आरोपी शिक्षक ने धमकाया था और डर के चलते उसने उसकी कक्षाओं में जाना छोड़ दिया था और किसी को भी घटना के बारे में नहीं बताया. कुछ दिन पहले, आरोपी ने फिर से लड़की का उत्पीड़न करने की कोशिश की जिसपर उसने अपनी मां को यह बात बताई और आज पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts