संजय राय
चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत सहित ग्रामीण इलाको मे आये दिन लगातार तेज रफ्तार से आगे निकलने की होड़, स्टाइल मे तथा नशे की हालत मे वाहनो को चलाना , यातायात नियमो को तोड़ना स्टेटस सिम्बल मानना ही हादसो का कारण बनता जा रहा है ।इस पर अंकुश लगाने की पहल किसी भी स्तर से नही हो रही है । साथ ही सड़को पर वाहन खड़ा करना ,मनमाने ढंग से ट्रेक्टर ट्रालियो का संचालन, जुगाड़ गाड़ी का बेरोक टोक चलना भी हादसो का दावत देना है ।आलम यह है कि मुख्य सड़क को ही पार्किंग बना दिया जाता है । लोगो के पास वाहन तो है लेकिन उसे रखने के लिए जगह ही नही है । इसके चलते वह सड़क के पटरियो पर ही खड़ी कर देते है । दो पहिया वाहन चालक अधिकांश नशे की हालत मे’ तेज गति से चलाते हुए नजर आते है । ऐसे मे वह असंतुलित होकर टकरा जाते है जबकि यही हाल सवारी वाहन चालको’ का है ।उन्हे’ सवारियो’ को बैठाने की कोई मानक नही है । तेज गति से वाहनो का चलाना चलन मे’ आ गया है । वही बड़े वाहनो को ओवरटेक करते समय जैसे-तैसे की नीति मौत के मुंह मे’ लेकर चली जाती है । बावजूद शासन-प्रशासन सहित यातायात पुलिस भी अपनी जिम्मेदारी नही’ समझ पा रही है । इस वजह से आये दिन लगातार सड़क दुर्घटना मे’ सैकड़ो लोग मौत के गाल मे समाते नजर आ रहे है । जो वास्तव मे’ बहुत ही सोचनीय और विचारणीय बात है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…