नुरुल होदा खान
बलिया,सिकंदरपुर।नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों के निर्धारण के साथ ही संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों को चिन्हित कर लिया गया है। यह जानकारी उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव ने दिया है। बताया कि नगर पंचायत में 15 वार्डों हेतु 11 मतदान केंद्र व 29 मतदेय स्थल बनाए गए हैं ।जिनमें जूनियर हाईस्कूल, कन्या प्राथमिक पाठशाला ,दारुल ओलूम सरकारे आशी, हजरत आशी जूनियर हाई स्कूल ,अनुपम विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर ,मदरसा अनवारुल ओलूम ,पुराना नगर पंचायत कार्यालय ,टाउन प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 , और बीज गोदाम हैं ।कुल 29 बूथों में से 8 को अति संवेदनशील, 3 को अतिसंवेदनशील प्लस, 14 को संवेदनशील, व चार को सामान्य श्रेणी में रखा गया है। बताया कि 2012 के चुनाव के नगर पंचायत के चुनाव में कुल 20651 मतदाता थे वहीं इस चुनाव में घटकर 18442 हो गए हैं जिनमें 10167 पुरुष व 8275 महिला मतदाता हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…