वाराणसी. जैसे जैसे माहोल में गर्मी दूर हो रही है और सर्दी ने दस्तक दे दिया है वैसे वैसे चुनावी सरगर्मिया तेज़ हो गई है. इस चुनावी माहोल में हम पहुच गये वार्ड नंबर 88 रसूलपुरा में. सफाई व्यवस्था से दूर और बहते सीवर के दौरान हमारी मुलाकात क्षेत्र से पार्षद पद हेतु चुनावी समर में बतौर निर्दल प्रत्याशी कूदी सुखैना बीबी से हुई. सुखैना बीबी सुहैल अंसारी की पत्नी है और लगातार दो बार के पार्षद रह चुके अनिसुर्रहमान के साम्राज्य को चुनौती दे रहे है ये पति पत्नी.
हमसे बात करते हुवे सुखैना बीबी के पति सुहैल अंसारी ने बताया कि क्षेत्र लगातार दस सालो से बदहाल है. जो सीवर रोड और पानी की समस्या दस साल पहले थी वही समस्या आज भी है. क्षेत्र में जातीय समीकरणों को जोड़ तोड़ कर वोट पाने वालो का अब दिन काफूर हो चूका है. इस बार क्षेत्र की जनता उनको बतायेगी की वह अपना प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास के लिये चुनती है न कि विनाश के हेतु. तो क्षेत्र का विकास तो हुआ नहीं हां बल्कि विकास कि दुहाई देने वालो का विकास ज़रूर हो गया है. आप मेरी बात पर यकीन न करे बल्कि उनकी दस साल पहले घोषित संपत्ति देख ले और दस साल के बाद की देख ले. कितना फर्क है आपको पता चल जायेगा कि आखिर विकास किसका हुआ है.
क्षेत्रीय राजनीति पर बात करते हुवे चाय की दूकान पर खड़े एक बुज़ुर्ग ने अपना नाम तो हमसे नहीं बताया हा राजनीती का जोड़ तोड़ ज़रूर बता दिया है. वह जोड़ तोड़ बिरादरी की नाम पर होता है. चुनाव के अनकरीब क्षेत्र में मऊवालिया और बनार्सिया का समीकरण चलता है इस समीकरण के आधार पर वोट का बटवारा किया जाता है. चचा ने बताया कि जब मिया जे लोग बिरादरी के नाम पर वोट दिहे तो बिकास और बिनास का होते लोग का करिहे विनास और बिकास लेके, बिरादरी ले ले और उहे को बिकास समझे.
खैर जो भी हो, क्षेत्र में सुखैना बीबी और उनके पति सुहैल अंसारी ने अपना पूरा दमखम लगा रखा है और लगातार जनसंपर्क कर रहे है. अब देखना होगा कि यह मेहनत उनको सफलता तक पहुचाती है अथवा नहीं.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…