लखीमपुर खीरी की तहसील गोला के हैदराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेशपुर वन रेंज में बाघ ने एक युवक के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया जिससे युवक प्रकाश पुत्र दीनदयाल की मौत हो गई परिजनों का कहना है की प्रकाश 3 दिनों से लापता था जिसकी सूचना उन्होंने प्रशासन को दी थी ग्रामीणों के अनुसार जब वह आज खेतों की तरफ गए तब उन्हें संदिग्ध अवस्था में प्रकाश की बॉडी मिली जिसकी जानकारी उन्होंने वन विभाग को दी लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची जिससे आक्रोश में आकर ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया गोला मोहम्मदी मार्ग लगभग 3 घंटे तक बंद रहा मौके पर पहुंचे गोला व मोहम्मदी सीओ गोला SDM व समस्त पुलिस प्रशासन मौजूद रहा लेकिन वन विभाग का कोई भी अधिकारी वहां नहीं पहुंचा जिससे जाम घंटों बंद रहा परिजनों का कहना है कि आए दिन यहां पर जंगली पशु देखे जाते हैं लेकिन कोई भी वन विभाग की तरफ से एक्शन नहीं लिया जाता है ऐसे भी ग्रामीणों में रोष व भय व्याप्त है ग्रामीणों का एक ही कहना है कि जब तक वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं आएंगे तब तक हम जाम नहीं हटाएंगे और लाश को भी यही रखा रहने देंगे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…