फारुख हुसैन
पलियाकलाँ-खीरी। शिक्षाजगत में टैलेण्ट मेकर के नाम से विख्यात गुरुकुल एकेडमी स्कूल के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल का अपना जन्म दिन विद्यालय के आवासीय परिसर में रहने वाले कक्षा नौ के छात्र राघवेंद्र सिंह, कक्षा एक के छात्र प्रशांत राय व नर्सरी की छात्रा आराध्या वर्मा एवं शिक्षक परमजीत सिंह का जन्मदिन भव्यतापूर्वक एक साथ मनाया गया। सभी के द्वारा सामूहिकरुप से एक बडे आकार का केक काटकर जन्मदिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहा जबकि शिक्षिका पूर्णिमा जायसवाल ने जन्मदिवस गीत गाकर बच्चों को शुभकामनाऐं प्रदान कीं। सभी बच्चों को टाफी, चाकलेट आदि प्रदान कर शिक्षक शिक्षिकाओं ने शुभकामनाऐं दी गयीं। सूक्ष्म जलपान के अवसर पर सभी के दीर्घायु व सफलता की कामना करते हुऐ अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने बच्चों को स्नेहाशीष प्रदान किया। विद्यालय प्रबंधक के साथ जन्मदिन मनाते हुऐ बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एच पी बडौनी सहित समस्त शिक्षिकाऐं व शिक्षकगण मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…