संजय राय.
दुबहर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगवा में बुधवार की दोपहर प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में स्वछता संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें ग्राम प्रधान श्रीमती मीरा पाठक ने बताया कि गांव में लगभग 11 सौ से ऊपर ग्रामीणों के शौचालय बना दिए गए हैं । गांव को पूर्ण रुप से स्वच्छ बनाने के लिए आगे भी मिल जुलकर प्रयास करने होंगे। इस मौके पर प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत केवल हाथ में झाड़ू लेकर फोटो खिंचवाने से किसी भी गांव कस्बे तथा गलियों को साफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान करते हुए कहा कि अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा तथा स्वच्छ रखने के लिए प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में साफ-सफाई करने की आदत डालनी होगी। उन्होंने झाड़ू लेकर फोटो खिंचवाए जाने की परंपरा का पुरजोर विरोध किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव रविंद्र चौरसिया ,ब्लाक के खंड प्रेरक कृष्णा सिंह, भानु कुमार संभू पाठक, प्रताप पाठक ,राजेश कुमार संतोष कुमार ,राजाराम सहित अनेको लोग उपस्थित थे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…