(जावेद अंसारी.)
वाराणसी. कांग्रेस के कतुआपुरा वार्ड चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ दल की कार्यकर्ता सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अजय राय ने कहाकि नगर निगम की कमान बदलना काशी का युगधर्म है। बाइस साल में बिना किसी ठोस योगदान के बार बार भाजपा को मिले अवसर से उसे अहंकार हो गया है कि चुनाव जीतने के लिए काम करना जरूरी नहीं है। पहले काशी में न केवल दो दो बार झाड़ू लगता था, बल्कि मसक से गलियां धुलती भी थीं,पानी ऊपरी मंजिल पर भी चढ़ता था। नगर में ऐसी हर सेवा भाजपा ने 22 साल में बदतर बनाया। क्योटो से करार किया जिसका एमओयू तक नहीं बना। इन सवालों और बदलाव की अपील के साथ कांग्रेसजन की जिम्मेदारी है कि घर घर जांय। सभा को सम्बोधित करने वालों में मेयर प्रत्याशी शालिनी यादव, सभासद प्रत्याशी अजय कुमार, दुर्गा प्रसाद गुप्ता,मंगलेश सिंह आदि शामिल थे।
वही ईश्वरगंगी वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी मुन्नालाल अग्रहरी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रजा नाथ शर्मा एवं महापौर प्रत्याशी शालिनी यादव ने किया। उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करने वालों में अमर नाथ चौबे, शिवपाल श्रीवास्तव, आनंद चौबे, विपिन पाल, गुरुदेव, दयाशंकर द्विवेदी, नेहरू पाण्डेय, मोनी पाण्डेय, अशोक सिंह,दीना शर्मा,सुनील पाण्डे,राजू श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह, राकेश सिंह आदि।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…