तब्जील अहमद.
कौशाम्बी. करारी – नगर पंचायत करारी के रिज़वी पी.जी. कॉलेज में पुलिस अधीक्षक ने नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्राओं को उनकी सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दी। और स्वयं अपनी सुरक्षा के टिप्स बताया और साथ ही किसी भी परिस्थिति में महिला व छात्राओं को पुलिस से मदद लिए जाने के लिए भी प्रेरित किया।
उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से चार से 10 दिसंबर तक नारी सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार को एसपी प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में मनचले, युवती व छात्राओं के साथ सरेराह व सुनसान रास्तों पर छींटाकशी व छेड़छाड़ करते हैं। ऐसे में पीड़िता परिजनों के बताने के साथ पुलिस को भी बदनामी के डर से शिकायत नहीं कर पाते हैं। पीड़िता की मदद को प्रदेश सरकार ने 1090 हेल्पलाइन शुरू की है। ऐसे ही सुरक्षा को लेकर विभिन्न कानूनी के साथ एंटी रोमियो स्क्वायड के साथ 100 डायल सेवा भी शुरू की है। पुलिस ने छात्राओं को महिला उत्पीड़न व दहेज के साथ अन्य प्रकार के अपराध से जुड़ी विभिन्न जानकारी दी। मुसीबत में उक्त हेल्पलाइन से मदद व किसी के खिलाफ गलत शिकायत करने को प्रेरित किया। और अंत में कई छात्राओं ने एसपी से सुरक्षा के प्रति से सवाल भी किया जिसका जवाब समझाया और नारी सुरक्षा की जानकारी दी।
और इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक कर्रार हुसैन (राशिद) रिज़वी, प्रिंसिपल डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, डॉ. अबुतलहा अंसारी, सरफराज आलम, मुकुंद द्विवेदी, शिपरा, गुलनाज रिज़वी, रोज़ी बनो आदि अध्यापिका एवं अध्यापक-गढ़ मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…