संजय ठाकुर.
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के चचाईपार मुख्य मार्ग पर नील गाय को बचाने के चक्कर में सवारी से भरी जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे जीप में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भिजवाया। जहां से घायलों की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेवादा सुल्तानपुर निवासी बसंत मौर्या उम्र 62 वर्ष गाजीपुर जनपद के दुल्लापुर से न्यौता देकर मऊ से जीप में सवार होकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही जीप चचाईपार के पास पहुंची। अचानक सड़क पर नील गाय आ गई, उसे बचाने के चक्कर में जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मौके पर ही बसंत की मौत हो गई और जीप में सवार उषा पत्नी नंद लाल उम्र 32 वर्ष, रमावती पत्नी श्रीकांत चौहान उम्र 40 वर्ष, खरभान पुत्र गिरजा राजभर, रेहाना खातून पत्नी इमरान, इमरान पुत्र सिकंदर समेत कुल 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल समेत नगर के निजी अस्पताल में भी घायलों का इलाज चल रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…