संजय ठाकुर/आसिफ रिज़वी.
मऊ : सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित हरपुर गांव के समीप मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह लगभग 9:00 बजे अनियंत्रित कार की चपेट में आने से सास-बहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में आग लगा दी और लगभग 3 घंटे तक मार्ग को जाम कर दिया प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरपुर गांव निवासिनी तारा देवी पत्नी फेंकू उम्र 40 वर्ष व सोनिया देवी पत्नी छील्लू उम्र 70 वर्ष अपने घर के बाहर गोबर का उपला पाथ रही थी। इतने में स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर उनकी तरफ बड़ी और उन्हें रौंदते हुए सामने बिजली के खंभे से टकरा कर रुक गई। इस दुर्घटना में सास बहू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हरपुर गांव निवासी राम दरश यादव पुत्र पूर्णमासी यादव उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने स्विफ्ट डिजायर कार में आग लगा दी और जमकर हंगामा किया।
पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने लगभग 3 घंटे तक मुख्य मार्ग को जाम रखा मौके पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों ने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…