आसिफ रिज़वी.
मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना रोड पर गालिबपुर गॉव के पास बुलेट सवार दो व्यक्तियों की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मय ट्रक फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने जानकारी प्राप्त कर शव का पंचनामा भरवाया।
जानकारी के अनुसार गालिबपुर गॉव निवासी मासिर 58 पुत्र जमीर और जाकिर उर्फ गुड्डुल 28 पुत्र फिरोज शुक्रवार की शाम 7.30 बजे मऊ की तरफ से अपने गॉव गालिबपुर आ रहे थे। इस दौरान महताबपुर छावनी के पास उनके आगे चल रहा एक साइकिल सवार अनियंत्रित होकर बाइक के सामने आ गया। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बुलेट अनियंत्रित हो गई और सड़क पर फिसल गई। इसी दौरान मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से आ रहा ट्रक की चपेट में आने से दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। गॉव के दो लोगों की दुखद मौत की सूचना पर सैकड़ो ग्रामवासी पहुंच गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव का पंचनामा बनाने में जुटी थी। मृतक मासिर गॉव में ही रहते थे जबकि दूसरा मृत युवक गुड्डुल की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी और वह सऊदी में रहता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था।गॉव के दो लोगों की मौत से पूरे गॉव में मातम फैल गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…