रॉबिन कपूर
फर्रूखाबाद : कमालगंज थाना क्षेत्र में आज मगंलवार तड़के घने कोहरे के दौरान एक पिकअप के अचानक अनियंत्रित होकर पलटने से एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गयी और नौ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूत्रों के अनुसार कानपुर की ओर से एक पिकअप मंगलवार सुबह करीब चार बजे घने कोहरे में फर्रूखाबाद की ओर आ रही थी। जब यह पिकअप उबरीखेड़ा गांव के समीप पहुॅची। तभी कोहरे की धुंध में कुछ भी न दिखाई देने पर अनियंत्रित होकर सड़क समीपवर्ती खड्ड में जा पलटी। इस सड़क दुर्घटना में पिकअप में सवार शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कादरीगेट निवासी प्रापर्टी डीलर का काम करने वाले सुरेन्द्र मिश्रा के अलावा आर.के. पाण्डेय, माधुरी, नन्दलाल, मुनेश, केदारनाथ, समारी देवी तथा विवेक सहित कई यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये।
घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल सभी यात्रियो को चिकित्सा उपचार के लिये कमालगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। जहॉ यात्री सुरेन्द्र की हालत ज्यादा बिगड़ने पर फर्रूखाबाद के डॉ0 राममनोहर लोहिया अस्पताल में लाया गया। जहॉ आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल फतेहगढ़ को भिजवाया है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…