कौशाम्बी जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र के लोहरा मोड़ के पास बाइक सवार ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में जाइलो कार में टकरा गई और ट्रक va कार के बीच मे फंस गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वही कार सवार 5 अन्य लोग घायल हो गये. घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से इलाहाबाद भेजा गया जहा गंभीर स्थिति के बीच एक की मृत्यु हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है.
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचार के अनुसार शाम को इलाहाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक को पीछे से बाइक सवार ओवरटेक करना चाह रहा था, इसी चक्कर में वह सीधे सामने से आ रही कार में जा घुसा. कार और ट्रक के बीच फसने के कारण मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई. जबकि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक ड्राईवर ट्रक को कार में टक्कर मार बैठा. टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार के अन्दर बैठे सभी लोग घायल हो गए. ग्रामीणों के मदद से कार को काट कर घायलों को बाहर निकाला गया और इलाहाबाद के स्वरुप रानी अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया जहा घायल एक अन्य कार सवार की मृत्यु हो गई. मृतक कार सवार की शिनाख्त एक चिकित्सक के तौर पर होने की बात सामने आ रही है. उनके सर सीने और हाथ में गंभीर चोटे आई थी. वही कार का ड्राईवर भी गंभीर रूप से घायल है और चिकित्सको द्वारा उसका इलाज चल रहा है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने सभी गाडियों को अपने कब्ज़े में ले लिया है और शवो का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी कर रही है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…