फर्रुखाबाद: दिल्ली में बाबा वीरेन्द्र देव दीक्षित पर लगे गम्भीर आरोपों के बाद कोर्ट के निर्देश पर पुलिस भी सक्रिय हो गयी है | शनिवार सुबह पुलिस अधिकारियो ने भारी फोर्स के साथ बाबा के सिकत्तरबाग़ व कंपिल के आघ्यात्मिक आश्रमों में छापेमारी की| कंपिल में 40 व सिकत्तर बाग में 8 संवासनियां कैद भी मिली|
अपर पुलिस अधिक्षक त्रिभुवन सिंह व सीओ सिटी शरद चन्द्र शर्मा ने शहर कोतवाली क्षेत्र के सिकत्तरबाग अध्यात्मिक ईश्वरीय विश्व विधालय पर छापेमारी की| आश्रम गेट पर पंहुची पुलिस को अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया गया | तकरीबन आधा घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद पुलिस कर्मी किसी अन्य रास्ते से चढकर मुख्य द्वार खुलाने में सफल हुये| लेकिन आश्रम के अंदर जाते फिर पुलिस को संवासनियां के गुस्से का सामना करना पड़ा| उन्होंने अंदर आने के लिये और तलाशी के लिये सर्च वारंट दिखाने की पेशकश की लेकिन पुलिस के कड़े रुख के सामने किसी की भी एक न चल सकी । पुलिस ने काफी मसक्कत के बाद भीतर का दरवाजा को तोडा और अंदर दाखिल हुई| जंहा पुलिस को 8 संवासनियां बरामद हुई| जिसकी पुलिस से तीखी झड़प हुई| पुलिस ने एक नाबालिग संवासनी पूनम उर्फ़ अनामिका को बैठा लिया| तकरीबन दो घंटे चले आपरेशन के बाद पुलिस नाबालिग संवासनी को अपने साथ लेकर चली गयी|
वही कंपिल के मोहल्ला चौधरियान में वीरेंद्र देव के आश्रम पर भी सीओ कायमगंज व एसडीएम कायमगंज ने फ़ोर्स के साथ छापेमारी की| जहां 40 संवासनियां मिलने का मामला प्रकाश में आया है | एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया है कि सिकत्तरबाग आश्रम में मिली नाबालिग संवासनी के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराये जायेगे| वही उन्होंने बताया कि कंपिल में लगभग 40 से 45 संवासनियां मिली है | पुलिस मामले की पूरी तरह से जांच करने में जुटी हुई है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…