सुदेश कुमार
बहराइच. उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुए नगर निकाय चुनावी रणक्षेत्र में इस बार केंद्र और प्रदेश की सत्ता में काबिज बीजेपी के तमाम स्टार प्रचारकों का जादू फीका पड़ गया। आलम ये रहा कि बहराइच जिले की 2 नगरपालिका व दो नगर पंचायत सीटों पर अध्यक्ष पद की दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों को चुनने में यहां की अवाम ने सत्ताधारी दल भाजपा का सूपड़ा साफ़ कर दिया।
आप को बता दें कि बहराइच की महिला आरक्षित नगर पालिका अध्यक्ष पद सीट से दावेदारी करने वाली दो महिला प्रत्याशियों के बीच करारी टक्कर देखने को मिली। यहाँ मौजूदा नगर पालिका चेयरमैन हाजी रेहान की पत्नी रुबीना रेहान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में BJP प्रत्याशी ममता गुप्ता को करारी शिकस्त दी।
बहराइच सदर नगरपालिका सीट से बीजेपी प्रत्याशी ममता गुप्ता को जहाँ 26819 मत हासिल हुए, वहीँ रुबीना रेहान को 34987 मत हासिल हुए। कुछ ऐसा ही हाल नानपारा नगर पालिका सीट में देखने को मिला, जहाँ कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल मोहिद उर्फ़ राजू ने 431 मतों के अंतर से सपा प्रत्याशी अब्दुल वहीद को हार का मजा चखाया।
इसी प्रक्रिया में जरवल नगर पंचायत की अध्यक्षी की सीट पर भी कांग्रेस की प्रत्याशी तस्लीमा बानो ने निर्दल उम्मीदवार को 3224 मतों के फासले से हरा दिया। कांटे की टक्कर रिसिया नगर पंचायत सीट पर देखने को मिली जहाँ से मौजूदा चेयरमैन और निर्दलीय प्रत्याशी राजेश निगम लगातार अपनी बढ़त बनाते हुए अंतिम दौर की काउंटिंग में अपने प्रतिद्वन्दी निर्दलीय प्रत्याशी महमूद अहमद से महज 211 मतों के अंतर से हार गए।
इस दौरान महमूद अहमद को जहाँ 2532 मत हासिल हुए वहीँ राजेश निगम के पक्ष में 2321 वोट आए। इस तरह सीमावर्ती जिले बहराइच में हुए नगर निकाय के चुनाव में भाजपा का सूपड़ा पूरी तरह साफ़ हो गया। जबकि यहाँ की सीट पर BJP का कमल खिलाने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी स्टार प्रचारक के तौर पर हेलीकाप्टर से प्रचार करने आये थे। इसके साथ ही भाजपा सरकार के कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा इस सीट पर बीजेपी का परचम लहराने के लिये साख का सवाल बनी हुयी थी
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…