बहराइच. हमारे देश में अफवाहों में कितनी शक्ति होती है इसका आपको तो लगभग अनुमान होगा ही. अक्सर ही नमक के नाम से फैली अफवाहों ने फिजा को अपनी जद में लिया है. इस बार भी एक कोरी अफवाह ने पुरे डाकघर को अपनी ज़द में ले लिया और एक फार्म भरने के लिये हजारो लोग डाकघर पहुच गये,
घटना कुछ इस प्रकार है कि बहराइच में कन्या बचाओ कन्या पढाओ के एक फार्म बुक स्टाल पर देखा गया. इस फार्म के लिये किसी ने अचानक अफवाह फैला दिया कि इस योजना का फार्म भरने के बाद सरकार हर बेटी को २ लाख रूपये दे रही है. एक जगह की यह अफवाह अचानक पुरे शहर में जंगल की आग के तरह फ़ैल गई और देखते देखते हजारो की तयादात में महिलाये फार्म जमा करने के लिये पोस्ट आफिस पहुच गई और कन्या बचाओ कन्या पढाओ का फार्म माँगने और जमा करने की जद्दोजहद करने लगी.
पोस्ट आफिस के कर्मी भी इस खबर से हैरान थे और अफवाह थी कि रुकने का नाम नहीं ले रही थी. इसी बीच इसकी सुचना नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल कुमार को लगी तो वह स्वयं डाकघर आये और लोगो को काफी मशक्कत के बाद इस बात का यकीन दिलवाया कि यह केवल एक कोरी अफवाह है. तब कही जाकर लोग अपने घरो को वापस गये इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने फार्म बेचने वाले और फार्म का फोटो स्टेट करने वालो को सख्त हिदायत दिया कि किसी तरह की अफवाहों को बल न दिया जाये.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…