अंजनी राय.
बलिया।। सीयर ब्लाक के एडीओ पंचायत ने विगह जमीन विगह के ग्राम प्रधान द्वारा गांव की राशन की दुकान का गांव में बिना खुली बैठक कराये ही फर्जी तरीके से एक महिला के नाम आबंटित कर दिया गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को उपजिलाधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव को फर्जी तरीके से आवंटित कोटे की दुकान को निरस्त करते हुए पुनः खूली बैठक कराकर कोटे की दुकान आवंटित करने की मांग की है।
ज्ञात हो कि गांव के कोटेदार रामजन्म सिंह के मृत्यु के बाद कोटे की दुकान रिक्त हुई थी। उपजिलाधिकारी को दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि खण्ड विकास अधिकारी पी0 एन0 तिवारी व एडीओ पंचायत परशुराम के द्वारा गांव में बिना खुली बैठक किये ही फर्जी तरीके से ग्राम प्रधान के कहने पर लक्ष्मी देवी पत्नी अभय सिंह के नाम से उचित दर राशन की दुकान प्रस्तावित कर दिया गया। जो जनहित में नही है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से राशन की दुकान आवंटित करने हेतु गांव में खुली बैठक करने के लिए खण्ड विकास अधिकारी सीयर को निर्देशित करने की मांग की है। उपजिलाधिकारी को दिए गये पत्र में रमाकांत चौहान, सूर्यबली, रजिन्दर आदि के हस्ताक्षर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…