संजय राय.
बलिया- जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर श्रीरामपुर गंगा घाट के पास एक नाव के पीपा पुल से टकरा जाने के कारण नाव में बैठे 40 यात्रियों के साथ ही 15 बाइके भी जो नाव में लदी थी डूबने से बच गयी. संजोग ही कहा जाएगा की किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। ज्ञात हो कि शुक्रवार की देर शाम श्रीरामपुर घाट पर गंगा उस पार से यात्रियों को लादकर आ रही नाव पीपा पुल के नुकीले खंभे से टकरा गई। जिसके चलते नाव में लंबा छेद हो गया और नाव में पानी भरने लगा।
लेकिन उस जगह पर गर्दन भर पानी होने के चलते सभी यात्री किसी तरह निकल कर अपनी जान बचा लिये। इस घटना की सूचना से ही नाव में बैठे यात्रियों के परिजनों की सांसे थम गई थी। लेकिन उनके सुरक्षित वापस आने पर सभी लोगों ने ईश्वर को धन्यवाद दिया। वही श्रीरामपुर घाट पर बनने वाले पीपा पुल की अब तक ना बनाये जाने पर गंगा उस पार तथा इस पार के लोगों ने आंदोलन की भी धमकी दे डाली उनका कहना है कि 15 अक्टूबर से पहले पुल बन जाता है। लेकिन इस साल पता नहीं ठेकेदार की लापरवाही या विभाग की लापरवाही या जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते यह पीपा पुल क्यों नहीं बन रहा है लोग समझ नहीं पा रहे हैं। जनपद के समाजसेवी पूर्व जिला पंचायत अरुण सिंह एवं ध्रुप सिंह ने पीपा पुल के अभिलंब निर्माण के लिए जिला अधिकारी से मिलने की बात कही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…