बलिया।। रसड़ा कोतवाली में शुक्रवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब मारपीट का आरोपी हरिकेश गोंड (22) निवासी खड़सरा मौका देख पुलिस कस्टडी से भाग निकला। जानकारी मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस के पीछा करने पर वह भागते समय कोतवाली की छत से कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।
आरोपी हरिकेश का दिन में किसी बात को लेकर घर में उसकी भाभी से विवाद हो गया। इसको लेकर मारपीट हो गई। इसकी सूचना किसी ने यूपी-100 को दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने माजरा समझ उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे कोतवाली में यूपी-100 के जवानों ने सौंप दिया। कोतवाली में पुलिस कर्मी उससे पूछताछ करने लगे। इसी बीच वह मौका देख वहां से भाग निकला।
कोतवाली कार्यालय की सीढि़यों से चढ़ते हुए वह छत पर जा पहुंचा। यह देख जवानों ने उसका पीछा कर उसे रोकने लगे। पकड़े जाने पर जमकर होगी पिटाई के डर से हरिकेश ने थाने की छत से छलांग लगा ली। जमीन पर गिर वह काफी जख्मी हो गया। यह देख वहां मौजूद चौकी इंचार्ज उमाशंकर त्रिपाठी सहित होमगार्ड तत्काल उसके पास पहुंचे और आननफानन में उसे रसड़ा अस्पताल ले गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…