अंजनी राय.
बलिया ।। जनपद की बड़ी समस्याओं में एक लाल बालू की किल्लत है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो इसका भी समाधान जल्द ही हो जाएगा। जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने खनन अधिकारी अशोक कुमार व थानाध्यक्ष बैरिया को निर्देश दिया है कि बालू बेचने वाले दुकानदारों को प्रोत्साहित करें कि रायल्टी जमा करके बालू लाएं और स्टॉक मेंटेन करते हुए खुदरा में बेचें। इससे आम जनता को आसानी से व राहत भरी कीमत पर बालू मिल सकेगी।
बता दें कि अवैध रूप से नदी के रास्ते आई लाल बालू जब्त कर ली गई है जिसकी नीलामी 26 दिसम्बर यानि आज होनी है। जब्त बालू का जायजा लेने जिकाधिकारी व एसपी सोमवार को बैरिया के जेपीनगर, भुवन टोला क्षेत्र में नदी किनारे निकले थे। भंडारित की गई बालू को देखा।
जब्त बालू मौजूद, अधिकारियों ने लिया जायजा
जब्त बालू के गायब हो जाने के सम्बंध में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों को गम्भीरता से लेते हुए डीएम व एसपी ने सोमवार को नदी इलाकों में निरीक्षण करने पहुँचे। पाया कि जब्त बालू मौजूद है और बालू पर उगी छोटी-छोटी घास यह बता रही है कि बालू जस की तस पड़ी हुई है। आज मंगलवार को इन लाल बालू की नीलामी होनी है।
तस्कर फायर झोंके तो दें करारा जवाब
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व एसपी अनिल कुमार ने थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज को सख्त निर्देश दिए कि लाल बालू की तस्करी हर हाल में रोका जाए। साफ किया कि अगर नदी के रास्ते बालू की तस्करी करने वाले अगर अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग करते हैं या फायरिंग करते है तो पुलिस भी बेहिचक उसका जवाब दे। क्रॉस फायरिंग करें, ताकि असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ बना रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…