अंजनी राय
बलिया: जनपद में सिंचाई सुविधा बेहतर बनाने के प्रति गमभीर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने सिंचाई से जुड़े अधिकारियों की बैठक की। इस बात पर विशेष जोर दिया कि नहरों में पानी रहे और शत प्रतिशत सरकारी नलकूप दुरूस्त रहे। चेतावनी भी दी कि किसानों के उपयोग से जुड़े संसाधन विभागीय लापरवाही से खराब पाए गए तो सम्बन्धित को बड़ी र्कारवाइ्र का सामना करना पड़ सकता है।
जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि लिफ्ट कैनाल की जहां सम्भावनाएं हैं वहां सर्वे कर उसकी रिपोर्ट दें। कोरंटाडीह में इसकी सम्भावनाओं को बताया गया। नहरों में पानी टेल तक पहुंचाया जाना सुनिश्चित करने को कहा। बड़ी-बड़ी नालों की साफ सफाई को भी निर्देशित किया। नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा कि कोई भी नलकूप मैकेनिकल या विद्युत खराबी से बंद नही मिलना चाहिए। अगर ऐसा कोई हो तो हप्ते भर के भीतर ठीक करा लिया जाए। लघु सिंचाई के अधिकारी से निःशुल्क बोरिंग कराने वाले किसानों की चयन प्रक्रिया के बारे में पूछताछ की। कहा कि चयन मानक के अनुरूप् हो और इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जाए। मजदूरी खर्च की बात आने पर जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा से कन्वर्जेंस किया जाए। लघु सिंचाई के अभियंता से यह भी कहा कि एक हेक्टेयर के ज्यादा भूमि पर तालाब निर्माण कराकर वाटर रिचार्जिंग को बढ़ाने का प्रयास करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…