अंजनी राय.
बलिया ।। जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने जनपद के समस्त उर्वरक विक्रेताओं जिन्होंने डीवीटी करने के लिए पीओएस मशीन का प्रशिक्षण कृषि भवन में प्राप्त किया है। उन्हें पीओएस मशीन का वितरण प्रतिनिधि टाटा केमिकल्स लिमिटेड द्वारा 15 एवं 16 दिसंबर को कृषि भवन के सभागार में किया जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 15 दिसंबर को विकास खंड रसड़ा, नगर, सीयर, नवानगर, पंदह, चिलकहर, सोहांव, मनियर एवं गड़वार के उर्वरक विक्रेताओं को दिया जाएगा तथा 16 दिसंबर को विकास खंड हनुमानगंज, बेरुआरबारी, बांसडीह, दुबहड़, रेवती, बेलहरी, बैरिया एवं मुरली छपरा के उर्वरक विक्रेताओं को दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि मशीन प्राप्त करने के लिए फर्टिलाइजर लाइसेंस की मूल प्रति आधार कार्ड तथा एक 2जी सिम फुल साइज जिसकी क्षेत्र कनेक्टिविटी बेहतर एवं इंटरनेट डाटा पैक हो जो सिम मशीन में लगेगी लेकर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर पीओएस मशीन प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…