अंजनी राय.
बलिया। सीयर ब्लॉक में गंवई विकास के साथ खुला मजाक होने लगा है। शासन के सख्त निर्देश के बावजूद सीयर ब्लाक के तहत हुए विकास कार्यों का ग्राम पंचायतवार डाटा आनलाइन फिडिंग में घोर लापरवाही जारी है। इसके कारण डीएम के निर्देश पर सीयर ब्लाक के करीब 44 ग्राम पंचायतों का बैंकिंग खाता का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। खण्ड विकास अधिकारी पीएन त्रिपाठी की मानें तो तीन सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है, जबकि चार अन्य सचिवों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। त्रिपाठी ने बताया कि विभिन्न गांवों में हुए विकास कार्य को लेकर सचिव द्वारा विभागीय पोर्टल पर एमआईएस (प्रिया साफ्ट) फिडिंग अपटूडेट न होने के कारण 94 में 44 ग्राम पंचायतों का फिलहाल खाता संचालन बंद किया गया है। इसमें कुछ का एमआईएस डाटा आना शुरु हो गया है। जिसे फीड करने का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को हुई साप्ताहिक बैठक के बाद चार ग्राम पंचायत अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…