चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत स्थित आज नगर पंचायत मे’ नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष केशरी नन्दन त्रिपाठी ने कुर्सी संभालने के दुसरे दिन ही एक्शन आकर एक नये युग की शुरुआत करते हुए समस्त सफाईकर्मियो’ के साथ नगर के दुर्गा मंदिर से सफाई अभियान के तहत शुरुआत करते हुए गुदरी बाजार, अम्बेडकर नगर, शहीद स्मारक होते हुए कामेश्वर लाल श्रीवास्तव के दरवाजे तक सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक सफाई किया । तथा अपने संबोधन मे’ कहा कि नगर पंचायत को एक सुन्दर शहर बनाएंगे और चहुंओर चहुंमुखी विकास करेंगे । नगर का विकास करने के साथ ही मुख्य बाजार और गुदरी बाजार को अतिक्रमण मुक्त कर एक नया आयाम पैदा करेंगे । तथा दबे कुचले व असहाय लोगो’ का भरपूर मदद करेंगे । साथ ही कहा कि अराजकता, भ्रष्टाचार, गुण्डागर्दी, सदैव के लिए समाप्त कर अमन-चैन, आपसी विश्वास और आपसी भाईचारे को गति देने का काम करेंगे । सफाईकर्मियो’ की पेंच कसते हुए कहा कि सुबह ,दोपहर तथा शाम नगर पंचायत की तीन बार साफ-सफाई करना सख्त अनिवार्य होगा । तथा लापरवाही कतई बर्दाश्त नही’ करेंगे । यदि लापरवाही करते कोई भी सफाईकर्मी पाया गया तो उसके ऊपर कठोर कार्रवाई होनी तय है ।मौके पर मुख्य रूप से अरूण शंकर तिवारी, विनय तिवारी, आनन्द तिवारी, राजेश गुप्ता, अभिराम त्रिपाठी, मोहन तिवारी, दिलीप गुप्ता सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…