जीशान अली/ शाहनवाज़ खान
पेट्रोल पंप पर गन दिखाकर डराया
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम 6 बजे के करीब एक पेट्रोल पंप के पास बोलेरो जीप में डीजल भरा लेकिन पैसे न देते हुए रिवॉल्वर दिखाकर डराया-धमकाया और वहां से फरार हो गए। इस मामले में पेट्रोल पंप के मालिक ने मालेगांव के अप्पर पुलिस अधिक्षक हर्ष पोद्दार को जानकारी दी थी। पोद्दार ने तुरंत चांदवड पुलिस से संपर्क करके नाकाबंदी करने के आदेश दिए।
पुलिस द्वारा नाके पर नाकाबंदी करने के बाद बोलेरो जीप को रोका गया लेकिन आरोपियों ने जीप पुलिस के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। पहले से सतर्क होने की वजह से पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। उसके बाद आरोपियों को व उनकी गाड़ी को चांदवड पुलिस स्टेशन में लाया गया।
तीन की गिरफ्तारी
गाड़ी की जांच करने के बाद पुलिस को जीप से बड़े पैमाने पर हथियार बरामद हुए। नागेश राजेंद्र बनसोडे (उम्र 23), सलमान अमानुल्ला खान (उम्र 19) और बद्रीनुजमान अकबर बादशाह उर्फ सुमित सुका (उम्र 27) को गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…