संजय ठाकुर/ अंजनी राय.
मधुबन (मऊ). तहसील बार एसोसिएशन का शुक्रवार को एल्डर कमेटी के देख-रेख में अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए हुए चुनाव में अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग कर अरूण त्रिपाठी अध्यक्ष व तारिक जमील को मंत्री चुना। शेष पदों के लिए कई अधिवक्ता निर्विरोध चुने गए।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए हुए चुनाव में तहसील के 73 अधिवक्ताओं ने भाग लिया। अध्यक्ष पद के लिए अरूण त्रिपाठी व जगदीश सिंह चुनाव मैदान में थे। शुक्रवार को तहसील परिसर में चुनाव अधिकारी रमेश मिश्र व अखिलेश पांडेय की देख-रेख में मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें अध्यक्ष पद के अरूण त्रिपाठी ने 45 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी जगदीश सिंह को 17 वोटों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर काबिज हो गए। जबकि मंत्री पद के लिए तीन उम्मीदवार के रूप में तारिक जमील, सुरेश कुमार व कृष्णमुरारी सिंह चुनाव मैदान में थे। इसमें तारिक जमील ने 26मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेश कुमार को एक वोट से शिकस्त दी। जबकि कृष्णमुरारी सिंह को 21 वोट पाकर संतोष करना पड़ा। शेष पदों पर कई अधिवक्ता निर्विरोध चुने गए हैं। चुनाव में अध्यक्ष पद पर अरूण त्रिपाठी व तारिक जमील को मंत्री चूने जाने पर अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…