बिल्थरा रोड के आदर्श नगर पंचायत के चेयरमैन पद के लिए जीत का दुसरे बार गौरव हासिल की दिनेश कुमार गुप्त ने मंगलवार को आदर्श नगर पंचायत के कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्वत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं 13 वार्डों से चुने गए सभासदों में से सबसे अधिक मतों जीत का गौरव हासिल की पुनम गाँधी समेत सभी को शपथ दिलायी गयी। शपथ ग्रहण समारोह में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार है विकास की मुख्य धारा से हर एक तबके को जोड़ रही है। इससे देशवासी खुशहाल होंगे। आगे आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष को क्षेत्र के विकास के लिए हर सम्भव मदद देने का भरोसा दिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि बिल्थरा रोड के आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र का समुचित विकास कराना मेरे जीवन का लक्ष्य है। विकास के क्षेत्र में बिल्थरा रोड की खुबसूरती अब लोगों को देखने को मिलेगा अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने कहा क्षेत्रवासियों के विश्वास पर खरा उतरकर विकास के माध्यम से बिल्थरा रोड की एक अलग पहचान कायम होगी। दिनेश कुमार गुप्त ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा की जो भी अधूरे काम वह सब पूरा किया जाएगा और नगर में मोबाइल शौचालय व नगर मे स्ट्रील का पानी टैंक भी आएगा और नगर में गरीबों के घर 20 लीटर पानी भी पहुंचे जाएगा
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…