साकिब अहमद.
सिवान: मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से जुड़े आधा दर्जन मामलों की सुनवाई शुक्रवार को हुई। विशेष न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव की अदालत में मोबाइल एवं सिम आदी की बरामदगी से जुड़े विचारण वाद संख्या 28 /17 में तत्कालीन जेल उपाधीक्षक डेनियल मिश्रा ने अपनी गवाही दर्ज कराई। अभियोजन पक्ष की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश सिंह एवं रघुवर सिंह की उपस्थिति में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने इनसे जिरह की। गवाह डेनियल मिश्रा की उपस्थिति में जेल में छापेमारी की गई थी । गवाह ने घटना के साथ प्राथमिकी का समर्थन किया। इसी अदालत में पांच अन्य मामलों में आंशिक सुनवाई हुई। ज्ञात रहे कि मोबाइल बरामदगी से जुड़े एक दूसरे मामले 18/17 में गुरुवार को तत्कालीन जेल उपाधीक्षक डेनियल मिश्रा की गवाही हुई थी। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद मोबीन भी उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…