केसरिया प्रखंड अंतर्गत लाला छपरा स्थित मदरसा कादरिया रजाउल उलूम के परिसर में कौमी एकता फ्रंट के अध्यक्ष सह जदयू सेवा दल के प्रदेश महासचिव वसील अहमद खां की अध्यक्षता में पूर्व सांसद मरहूम मोतिउर्रहमान साहब की 10 वीं पूण्यतिथि बड़े अदब व एहतराम के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार मनाया गया। इस अवसर पर मदरसा के बच्चों द्वारा कुरान खानी किया गया साथ ही मिलाद खाने को उनके पुंयतिथि पर दुआ मांगी गई इस अवसर पर जदयू सेवा दल के प्रदेश महासचिव मोहम्मद खां ने कहा कि मोतिउर्रहमान साहब कौमी एकता के प्रतीक थे व केसरिया से उनका काफी लगाव था इसलिए केसरिया के लोग उनको शिद्दत से याद करते हैं इस मौके पर मुखिया सरफराज आलम खां उर्फ मुन्ना खान ,हाजी मोहम्मद जफ़रुल्लाह खान ,मौलाना अनीसुर्रहमान मोतीउररहमान ,मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद जकाउल्लाह ,मदरसा सदर सैयद लालबाबू,जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह उर्फ चून्नू सिंह, सुबोध कुमार पाठक,समाजसेवी हारुन अहमद खां, नबील अहमद खान,अधिवक्ता असरफ आलम सहित मदरसा के सभी बच्चे उपस्थित थें।वही इस कार्यक्रम को मौलाना मोहम्मद सिराजउल हक असरफी नें धन्यवाद ज्ञापन किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…