गोपाल जी.
बरारी के थाना क्षेत्र स्थित बड़ गाछ के पास बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे जुआ खेलने के दौरान आपसी झगड़ा हुआ और उसके बाद कुख्यात अपराधी कारू यादव ने बम फेंक दिया जिससे दो लोग जख्मी हो गये। जख्मी को किसी निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि बड़ गाछ के पास खाली पड़ी जमीन पर रोजाना जुआ होता है जिसमें कई लोग शामिल होते हैं।
पैसे को लेकर विवाद शुरू हुआ था
स्थानीय लोगों ने बताया कि जुआ खेलने के दौरान पैसे के लेन देन में जुआरियों के बीच विवाद शुरू हुआ जिसके बाद मारपीट होने लगी। इतने में ही जुआ खेल रहा संतनगर का रहने वाला कुख्यात कारू यादव कहीं गया और कुछ ही देर बाद आकर वहां बम फेंक दिया। बम विस्फोट में दो जुआरी घायल हो गया और वहां पर हंगामा होने लगा। काफी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गये।
कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ
बरारी थानाध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि बम विस्फोट की सूचना उन्हें फोन पर किसी ने दी। वे पुलिस बल के साथ बड़ गाछ के पास पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। बम का अवशेष भी नहीं मिला और कोई घायल भी वहां नहीं था। पूछताछ के दौरान भी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि जुआरियों और अपराधियों के डर की वजह से किसी ने कुछ नहीं बताया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…