अनिल कुमार:-
बिहार बंद के दौरान डाकबंगला चौराहा से हिरासत मे लिए गये राजद के नेताओं को कोतवाली थाना में स्वागत में परोसे गये चाय , बिस्किट के मामले को पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मनु महाराज से रिपोर्ट तलब की है। जब कोई सामान्य आदमी किसी भी झूठे इल्जाम में या कोई घटित घटना के संबंध में थाना में जाता है तो पुलिस वाले अभद्रता से पेश आते हैं ।
वहीं कोई राजनीतिज्ञ किसी भी घृणित कार्य में हिरासत मे थाना लाया जाता है तो उसके स्वागत में पूरा पुलिस महकमा लगा रहता है । राजद द्वारा करवाये गये बिहार बंद में दो मरीजों की मौत इस कारण हुई थी कि राजद के कार्यकर्ता ने गाँधी सेतु को बंद कर दिया था और मरीज के साथ के लोगों ने काफी हाथ पैर जोड़ा कि मेरे मरीज को अस्पताल जाने दीजिए पर ये लोग नहीं माने और मरीज ने एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया। इस मामले मे सरकार को पहल करनी चाहिए थी और बंद का ऐलान करने वाले नेताओं को इस मौत के दोषी मानते हुए कानूनी कारवाई करनी चाहिए थी ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…