Categories: BiharCrime

TV दिखाने के बहाने पड़ोसी ने लूट लिया नाबालिग की अस्मत, शोर मचाने पर कर दिया वॉल्यूम तेज

गोपाल जी.

बेगूसराय जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ रात भर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार है। आरोपी ने पड़ोस की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को धोखे से अपने घर में बुलाया और उसके हाथ-पैर बांध कर रातभर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं लड़की जब दर्द से चिल्लाने लगी थी तो टीवी का वॉल्यूम तेज कर उसकी आवाज को बंद करने की कोशिश की। सुबह तबीयत खराब होने पर पड़ोसी उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। नाबालिग को नजदीकी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है। जहां के बखरी थाना क्षेत्र के गोरियानी मोहल्ले में नाबालिग लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने उसे धोखे से बुलाते हुए अपने कमरे में ले गया और टीवी दिखाने का बहाना बनाते हुए बैठा लिया। कुछ देर TV देखने के बाद युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू की और जब लड़की के द्वारा इसका विरोध किया गया तो उसके साथ मारपीट करते हुए हाथ पैर बांधकर कमरे में बंधक बना लिया गया। फिर सारी रात पड़ोसी ने नाबालिग के साथ हैवानियत की खेल किया। जब कभी लड़की अपने बचाव में चिल्लाना शुरु कर दी तो TV का वॉल्यूम बढ़ा कर उसकी आवाज को दबा दिया जाता था। इसी तरह सारी रात लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद अचानक सुबह में उसकी तबीयत बिगड़ गई और आरोपी उसे घर से बाहर छोड़कर खुद फरार हो गया। इसके बाद मामले की जानकारी आस-पास के लोगों को हुई और इलाज के लिए उसे नजदीकी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले में आरोपी के खिलाफ शिकायत देते हुए मामला दर्ज करवाया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts