नेवादा. भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, क्रीड़ा प्रकोष्ठ, आई टी सेल, अनुसूचित मोर्चा आदि संगठनों ने जिले भर में जगह-जगह पर आज भीअटल जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाया तथा नई पीढ़ी के युवाओं को अटल जी की जीवनी देश के लिए उनके समर्पण से अवगत कराया गया। सुशासन दिवस में महिलाओं की संख्या भी काफी उत्साहवर्धक रही। भाजपा जिलाध्यक्ष शशि भूषण कुमार बबलू ने कहा कि हम सब को अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। जिन्होंने कभी अपने लिए नहीं अपितु राष्ट्रहित के लिए जिया। वे अविवाहित रहकर अपना जीवन देश को समर्पित किया। हमसभी कार्यकर्ता उनके जीवन कुछ अंश भी यदि अपने जीवन मे अपनाते हैं तो हमसबों का जीवन सफल हो जाएगा।
मौके पर जिला प्रभारी अनिल स्वामी, प्रो. विजय कुमार सिन्हा, अजय कुमार भोला, मनीष गोविंद, जितेंद्र सिंह, प्रेमचंद पटियाला, मनीष कुमार, कुमारी संगीता, गौरी रानी, वर्षा रानी, दीपक कुमार,भत्तु मांझी सहित कई अन्य मौजूद रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…